ADVANCE HINDI QUESTION PAPER 2020 | AHSEC | CLASS 11 |

ADVANCE HINDI QUESTION PAPERS’ 2020

ASSAM BOARD – AHSEC

( Modern Indian Language )

Full Marks : 100

Time : 3 hours

The figures in the margin indicate full marks for the questions

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर पूर्ण वाक्य में दीजिए: 1×12= 12

(क) कबीरदास किसके शिष्य थे?

(ख) रामचरितमानस’ की रचना किसने की थी?

(ग) यशोदा, कृष्ण के मुख में क्या देखकर चकित हो गई थी?

(घ) “वह भौतिक मद से मत्त पथेच्छाचारी , मेट्रॅगा उसकी कुगति-कुमति मैं सारी।” प्रस्तुत पंक्ति में ‘वह’ कौन है?

(ङ) ‘बादल राग’ शीर्षक कविता के कवि कौन हैं?

(च) मृत्यु का अमर और अपार्थिव पूजन क्या है?

(छ) ‘उसने कहा था’ कहानी के लेखक कौन हैं?

(ज) जानकी कौन है?

(झ) बाबा भारती ने अपने व्यवहार से किसका हृदय परिवर्तन किया?

(ञ) ‘साहसपूर्ण आनंद की उमंग’ का नाम क्या है?

(ट) “अन्न त्यागने से गोपाल नहीं मिल सकते’—यह किसका मत है?

(ठ) सूरज की पहली किरण का राज्य कौन-सा है?

 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सीमित शब्दों में दीजिए :  2×6=12   

और पढ़े: ADVANCE HINDI QUESTION PAPER (AHSEC CLASS 11)’ 2018 COMING SOON

खण्ड-क

( इस खण्ड से किन्हीं छः प्रश्नों के उत्तर दीजिए )

(क) “जा सिरि तीनि लोक कौ भारा,सो क्यूँ न करै जन को प्रतिपारा।” प्रस्तुत पंक्तियों का भावार्थ लिखिए।

(ख) ‘कवितावली’ के आधार पर राम के सौन्दर्य का वर्णन कीजिए।

(ग) “पबि पाहन हू तें कठोर होयो है।” प्रस्तुत पंक्ति में ‘कठोर होयो’ कहने का तात्पर्य क्या है?

(घ) कबीर के अनुसार मनुष्य की मुक्ति कैसे हो सकती है?

(ङ) “जसुमति मन अभिलाष करै। कब मेरौ लाल घुटुरुवनि रेंगै, कब धरनी पग द्वैक धरै।” प्रस्तुत पंक्तियों का प्रसंग बताइए।

(च) मन की व्यथा मन में ही रखने को रहीम क्यों कह रहे हैं?

(छ) “रहिमन निज सम्पत्ति बिना,कोउ ना बिपत्ति सहाय।” प्रस्तुत पंक्तियों का अर्थ बताइए।

(ज) “घर-घर हाथ दिवावति डोलति,बाँधति गरे बघनियाँ।” प्रस्तुत पंक्तियों का अर्थ लिखिए।

खण्ड-ख (2×4=8)

( इस खण्ड से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए )

(क) राम दीन-हीन की रक्षा क्यों करना चाहते हैं?

(ख) “पर होगा यह उद्देश्य सिद्ध क्या वन में?” कवि यहाँ कौन-से उद्देश्य के सिद्ध होने की बात कर रहा है?

(ग) ‘जग के दग्ध हृदय से’ आप क्या समझते हैं?

(घ) ताज के निर्माण से पंत जी नाखुश क्यों हैं?

(ङ) “कि माता के बंधन की है लाज तुमको?’ प्रस्तुत पंक्ति में कवि किस बंधन की बात पूछ रही है?

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:  4×9=36

(क) ‘कवितावली’ के पदों का भावार्थ प्रस्तुत कीजिए।

                             अथवा

रहीम अपने दोहों के द्वारा हमें क्या संदेश देना चाहते हैं? पठित पदों के आधार पर लिखिए।

(ख) ‘ताज’ कविता का भावार्थ प्रस्तुत कीजिए।

                      अथवा

चुनौती यह राखी की है आज तुमकौ”यह चुनौती किसके लिए है?

(ग) ‘बादल राग’ कविता में कवि के संदेश को लिखिए।

                         अथवा

 हम धरती को कैसे स्वर्ग बना सकते हैं? पठित कविता के आधार पर लिखिए।

और पढ़े: ADVANCE HINDI QUESTION PAPER (AHSEC CLASS 11)’ 2019 COMING SOON

(घ) “बिना फेरे घोडा बिगडता है और बिना लडे सिपाही’- कथन का पुष्टि का

                         अथवा

मृत्यु के कुछ समय पहले स्मृति बहत साफ हो जाती है।” ‘उसने कहा था’ कहानी के आधार पर प्रस्तुत कथन की समीक्षा कीजिए।

(ङ) स्पष्ट कीजिए कि उसकी माँ’ देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत एक सफल कहानी

                           अथवा

लड़कों ने माँ से अपनी फाँसी की सजा की बात क्यों छिपाई?

(च) “निज की हानि को मनुष्यत्व की हानि पर न्योछावर कर दिया” -कथन की समीक्षा कीजिए।

                                     अथवा

‘हार की जीत’ कहानी के आधार पर बाबा भारती का चरित्र-चित्रण कीजिए।

(छ) ‘युद्ध वीर’ और ‘दान वीर’ से आप क्या समझते हैं?

                                  अथवा

“कर्म भावना ही उत्साह उत्पन्न करती है” –कथन की पुष्टि कीजिए।

(ज) दिल्ली की शान बढ़ाने वाले भारतीय राजवंशों पर प्रकाश डालिए।

                               अथवा

“जमुना के तीर खड़ी जब-जब मैंने अँगराई ली है, तख्त उलट गए हैं, जमाने ने करवट ली है” -आशय स्पष्ट कीजिए।

(झ) ‘अरुणाचल, जहाँ सूरज की पहली किरण पड़ती है’ पाठ के आधार पर अरुणाचल के आदिवासियों के विवाह संबंधी रीति-रिवाजों का परिचय दीजिए।

                                    अथवा

 पठित पाठ के आधार पर अरुणाचल प्रदेश की भौगोलिक विशेषताओं का वर्णन कीजिए।

4. (क) उसने कहा था’ कहानी के आधार पर यह स्पष्ट कीजिए कि लहना सिंह के

चरित्र में आदर्श प्रेमी और कर्तव्यपरायण सिपाही दोनों का निर्वाह समान रूप से हुआ है।  6              

                                      अथवा

‘उसकी माँ’ कहानी का सारांश लिखिए।

(ख) अछूत अछूत नहीं है, उन्हें अछत मानकर हम स्वयं अछूत बन रहे है। प्रस्तुत कथन के आधार पर कबीर और गाँधी के विचारों पर प्रकाश डालिए।

और पढ़े: ADVANCE HINDI QUESTION PAPER (AHSEC CLASS 11)’ 2017 COMING SOON

                                      अथवा

वर्तमान परिस्थितियों में गाँधी और कबीर के विचार कितने व्यावहारिक है? स्पष्ट कीजिए।    6

5. (क) भक्तिकाल की किन्हीं छ: काव्य-प्रवृत्तियों पर प्रकाश डालिए।      6

                      अथवा

तुलसीदास का साहित्यिक परिचय दीजिए।

(ख) छायावाद का अर्थ बताते हए उसकी किन्हीं छः विशेषताओं का उल्लेख कीजिए। 6

                                \अथवा

आधुनिक हिन्दी साहित्य में भारतेन्दु के योगदान को रेखांकित कीजिए।

6. निम्नलिखित में से किन्हीं दो पर टिप्पणियाँ लिखिए :  4×2 =8

(क) कबीरदास

(ख) सूरदास

(ग) महावीर प्रसाद द्विवेदी

(घ) सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’

(ङ) रामचंद्र शुक्ल

अधिक जानकारी के लिए, प्रश्नपत्र और समाधान हमारे MOBILE APPLICATION यहाँ डाउनलोड करें|

और पढ़े:

1. HINDI QUESTION PAPERS (AHSEC CLASS 12)’ – 2014 TO 2020

2. HINDI QUESTION PAPERS – IGNOU MHD

3. HINDI QUESTION PAPERS – DIBRUGARH UNIVERSITY

4. Hindi Question Papers – Class 10

5. ADVANCE HINDI QUESTION PAPERS

Leave a Comment

error: Content is protected !!