HINDI QUESTION PAPERS 2018 | AHSEC Class 12 Hindi Question Paper 2018

AHSEC Class 12 Hindi Question Paper 2018

ASSAM BOARD – AHSEC

(MODERN INDIAN LANGUAGE)

Full Marks: 100

Pass Marks: 30

Time: Three hours

1. निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

मैं स्नेह-सुरा का पान किया करता हूँ,

मैं कभी न जग का ध्यान किया करता हूँ,

जग पूछ रहा उनको, जो जग की गाते,

मैं अपने मन का गान किया करता हूँ।

प्रश्न:

(क) ये पंक्तियां किस कविता की है?

(ख) कवि का पूरा नाम लिखिए।

(ग) यह कविता किस शैली में है?

(घ)’जग’ शब्द के दो समानार्थी शब्द लिखिए।

2. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

चार्ली के नितांत अभारतीय सौंदर्य शास्त्र की इतनी व्यापक स्वीकृति देखकर राजकपूर ने भारतीय फिल्मों का एक सबसे साहसिक प्रयोग किया। ’आवारा’ सिर्फ ’दि ट्रैम्प’ का शब्दानुवाद ही नहीं था बल्कि चार्ली का भारतीयकरण ही था। वह अच्छा ही था कि राजकपूर ने चैप्लिन की नकल करने के आरोपों की परवाह नही की।

राजकपूर के ’आवारा’ और ’श्री 420’ के पहले फिल्मी नायकों पर हँसने की और स्वयं नायकों के अपने पर हँसने की परम्परा नहीं थी। 1953-57 के बीच जब चैप्लिन अपनी गैर-ट्रैम्पनुमा अंतिम फिल्में बना रहे थे तब राजकपूर चैप्लिन का युवा अवतार ले रहे थ।

प्रश्न:

(क) इन पंक्तियों के लेखक तथा पाठ का नाम लिखिए।

(ख) राजकपूर कौन है?

(ग) राजकपूर के किन्हीं दो सिनेमाओं का नाम लिखिए।

(घ) अभारतीय सौंदर्य शास्त्र किसका था?

(ङ) राजकपूर ने किस प्रकार के आरोप की परवाह नहीं की?

(च) राजकपूर द्वारा सिनेमा बनाए जाने से पहले कौन-सी परम्परा नहीं थी?

(छ) 1953-57 के बीच चैप्लिन क्या कर रहे थे?

(ज) अर्थ लिखिए- सौंदर्य शास्त्र, परवाह, नितांत, गैर।

3. निम्नलिखित में से किसी एक पर निबन्ध लिखिए:

(क) प्रदूषण (प्रस्तावना-प्रदूषण के प्रकार और कारण – हानि -प्रदूषण नियंत्रण-उपसंहार)

(ख) खेल का महत्व (प्रस्तावना-खेल से लाभ-खेल के प्रकार-टीम भावना-उपसंहार)

(ग) स्वतन्त्रता दिवस (प्रस्तावना -स्वतन्त्रता का अर्थ-और स्वरूप-कर्तव्य-भावना-उपसंहार)

4. अपने शहर की गंदगी तथा लोगों की लापरवाही का उल्लेख करते हुए किसी स्थानीय पत्र के सम्पादक के नाम पत्र लिखिए।

अथवा

डाकिए की अनियमितता और लापरवाही की शिकायत करते हुए अपने क्षेत्र के डाकपाल को पत्र लिखिए।

और पढ़े: AHSEC Class 12 के Question Papers के लिए निचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करे:

1. AHSEC HINDI QUESTION PAPERS’ 2014

2. AHSEC HINDI QUESTION PAPERS’ 2015

3. AHSEC HINDI QUESTION PAPERS’ 2016

4. AHSEC HINDI QUESTION PAPERS’ 2017

5. AHSEC HINDI QUESTION PAPERS’ 2018

6. AHSEC HINDI QUESTION PAPERS’ 2019

7. AHSEC HINDI QUESTION PAPERS’ 2020

5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

(क) किन्हीं दो हिन्दी समाचार-पत्र का नाम लिखिए।

(ख) सम्पादकीय किसे कहते हैं?

(ग) रिपोर्ट की परिभाषा दीजिए।

(घ) पत्रकारिता किसे कहते है?

(ङ) समाचार-पत्र की भाषा कैसी होनी चाहिए?

6. (क) बढ़ती महंगाई पर एक फीचर लिखिए।

अथवा

(ख) पुस्तक-मेला की उपयोगिता पर एक आलेख प्रस्तुत कीजिए।

7. निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

 (क) ममता के बादल की मंडराती कोमलता

भीतर पिराती है

कमजोर और अक्षम अब हो गई है आत्मा यह

छटपटाती छाती को भवितव्यता

डराती है

बहलाती सहलाती आत्मीयता

बर्दाश्त नहीं होती है!

प्रश्न:

(क) कवि को कौन-सी बात पीड़ा देती है?

(ख) कवि अक्षम और कमजोर क्यों हो गया है?

(ग) भवितव्यता कवि को क्यो डराती है?

(घ) बहलाती सहलाती आत्मीयता कवि को क्यो बरदाष्त नही है?

अथवा

(ख) प्रात: नभ था बहुत नीला शंख जैसे

भोर का नभ

राख से लीपा हुआ चैका (अभी गीला पड़ा है)

बहुत काली सिल जरा से लाल केसर से

कि जैसे धुल गई हो

स्लेट पर या लाल खड़िया चाक

मल दी हो किसी ने

प्रश्न:

(क) कवि ने प्रातःकालीन आकाश का वर्णन किस रूप में किया है?

(ख) भोर के आकाश को राख से लीपा चैका क्यों कहा गया है?

(ग) आकाश के रंग को स्पष्ट करने के लिए कवि ने किन उपमाओं का प्रयोग किया है?

(घ) ’उषा’ नाम कविता की इन पंक्तियों में ’उषा’ के किन-किन समानार्थी शब्द का उल्लेख मिलता है?

8. निम्नलिखित में से किसी एक काव्यांश को पढ़कर उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

 (क) तिरती है समीर-सागर पर

अस्थिर सुख पर दुख की छाया –

जग के दीर्घ हृदय पर

निर्दया विप्लव की प्लावित माया

प्रश्न:

(क) सुख को अस्थिर क्यों कहा गया है?

(ख) विप्लव निर्दय क्यो होता है?

(ग) अर्थ लिखिए – समीर-सागर, दग्ध, निर्दय, प्लावित!

अथवा

(ख) ऊँचे-नीचे करम, धरम-अधरम करि; पेट की को पचत, बेचत बेटा-बेटकी।

प्रश्न:

(क) व्यक्ति का स्वभाव कब नष्ट होता है?

(ख) पेट भरने के लिए लोग क्या-क्या करते है?

(ग) तुलसी का उपास्य कौन है?

9. निम्नलिखित में से किसी दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

(क) ’मुझसे मिलने को कौन विकल’, मैं होऊँ किसके हित चंचल।’ – आशय स्पष्ट कीजिए।

(ख) कैमरे में अपाहिज को रूलाना आपकी दृष्टि में गलत क्यों है?

(ग) कवि मुक्तिबोध ने किसे सहर्ष स्वीकारा है?

(घ) ’छोटा मेरा खेत चैकोना, कागज का एक प़न्ना’ – कवि ने ऐसा क्यों कहा है?

10. निम्नलिखित में से किसी एक गद्यांश को पढ़कर उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

 (क) उस बल को नाम जो दो: पर वह निश्चय उस तल की वस्तु नहीं है जहाँ पर संसारी वैभव फलता फूलता है। वह कुछ अपर जाति के तत्त्व है। लोग स्पिरिचुअल कहते है; आत्मिक, धार्मिक, नैतिक कहते हैं। मुझे योग्यता नहीं कि मैं उन शब्दों में अंतर देखूँ और प्रतिपादन करूँ। मुझे शब्द से सरोकार नहीं। मैं विद्वान नहीं कि शब्दों पर अटकूँ। लेकिन इतना तो है कि जहाँ तृष्णा है, बटोर रखने की स्पृहा है; वहाँ उस बल का बीज नहीं है।

प्रश्न:

(क) लेखक किस बल की बात कर रहा है?

(ख) संज्ञा शब्द लिखिए – आत्मिक, धार्मिक।

(ग) जहाँ तृष्णा और बटोर रखने की स्पृहा है – वहाँ कौन-सा बल नहीं है?

(घ) लोग धन की शक्ति में क्यों विचलित होते हैं?

अथवा

(ख) शिरीष एक अद्भुत अवधूत है। दुःख हो या सुख, वह हार नहीं मानता। न ऊधो का लेना, न माधो का देना। जब धरती और आसमान जलते रहते हैं, तब भी यह हजरत न जाने कहाँ से अपना रस खींचते रहते हैं। मौज में आठों याम मस्त रहते हैं। यह उस श्रेणी का पेड़ है जो वायुमंडल से अपना रस खींचता है।

प्रश्न:

(क) शिरीष को अवधूत क्यों कहा गया है?

(ख) शिरीष किस श्रेणी का पेड़ है?

(ग) इन पंक्तियों के लेखक ओर पाठ का नाम लिखिए।

(घ) शिरीष एक साथ कठोर और कोमल कैस हैं? – उदाहरण दीजिए।

11. निम्नलिखित में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

(क) लेखिका ने भक्तिन की तुलना हनुमान जी से क्यों की है?

(ख) इंदर सेना के संबंध में लेखक का क्या दृष्टिकोण है?

(ग) चार्ली प्रेमचन्द के ज्यादा नजदीक कैसे है?

(घ) ’नमक’ कहानी के आधार पर सफिया के चरित्र की किन्हीं तीन विषेषताएँ लिखिए।

(ङ) शिरीष को देखकर लेखक को आजकल के नेताओं की याद क्यों आती है?

पूरक पुस्तक (वितान: भाग-2)

12. निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

(क) यशोधर बाबू की कौन-सी बात उनकी पत्नी और बच्चों की अखरती थी?

(ख) यशोधर बाबू किससे प्रभावित थे?

(ग) मोहन जोदाड़ो में पर्यटक क्या-क्या देख सकते हैं?

13. निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

(क) मोहन जोदाड़ो की जल-निकासी व्यवस्था का वर्णन कीजिए।

(ख) सिंधु घाटी सभ्यता की विशिष्ट पहचान क्या है?

(ग) यशोधर बाबू ने मान बनाने का प्रयास क्यों नही किया?

14. पठित पाठ के आधार पर यशोधर बाबू की चारित्रिक विशेषताओं को स्पष्ट कीजिए।

अथवा

स्पष्ट कीजिए कि सिंधु घाटी सभ्यता मूलतः खेतिहर सभ्यता थी।

और पढ़े:

1. HINDI QUESTION PAPERS (AHSEC CLASS 12)’ – 2014 TO 2020

2. HINDI QUESTION PAPERS – IGNOU MHD

3. HINDI QUESTION PAPERS – DIBRUGARH UNIVERSITY

4. Advance Hindi Question Papers – Class 11

Leave a Comment

error: Content is protected !!