नमक कहानी [Namak Kahani – रजिया सज्जाद जाहिर] For 2023 Exam

नमक कहानी – रजिया सज्जाद जाहिर

(Namak Kahani – Rajiya Sajjad Jahir)

Hindi Notes AHSEC Class 12

AHSEC – Assam Board

In this Article you will get नमक कहानी [Namak Kahani] notes for AHSEC Class 12 Hindi. These नमक कहानी [Namak Kahani questions and answers] notes are useful for AHSEC Class 12 Exam 2023. Also will get chapterwise hindi notes here.

namak kahani rajiya sajjad jahir

1. सिख बीबी की बातों से क्या पता चलता है?

उत्तर: – सिख बीबी की बातों से पता चलता है कि मनुष्य का अपनी जन्मभूमि से बहुत अनुराग होता है। वह चाहे कितनी ही अच्छी जगह क्यों ना चला जाए। यादें उसका पीछा नहीं छोड़ती।

2. सफ़िया का भाई क्या आगाह करता है?

उत्तर: – सफ़िया का भाई आगाह करता है कि नमक ले जाने पर कस्टम वाले उन्हें पकड़ लेंगे। इससे सबकी बदनामी होगी।

3. भावना के स्थान पर बुद्धि का हावी होने का क्या तात्पर्य है?

उत्तर: – भावना के कारण लेखिका अपने भाई के साथ तर्क – वितर्क कर रही थी। उसने नमक ले जाने से साफ मना कर दिया। गुस्सा उतर जाने के बाद उसने बुद्धि से अपने निर्णय के पक्ष – विपक्ष के बारे में सोचा।

4. सफ़िया के गुस्से का क्या कारण था?

उत्तर: – सफ़िया शेर भर नमक भारत ले जाना चाहती थी परंतु उसके भाई ने ऐसा करने से मना कर दिया। इससे बदनामी भी हो सकती थी। कानून की बात पर सफ़िया गुस्से में थी।

5. किसने किससे क्या वायदा किया था? वायदे के बारे में उसका क्या दृष्टिकोण था?

उत्तर: – सफ़िया ने सीख बीबी से वायदा किया था कि वह लाहौरी नमक लेकर आएगी। वह बीबी को भी मानती है तथा स्वयं को सैयद कहती है। सैयद अपने किए वायदे को जान देकर भी पूरा करते हैं।

6. पाकिस्तान में लेखिका के कौन – से प्रियजन रहते थे? वे उससे क्या प्रश्न करते थे?

उत्तर: – पाकिस्तान में सफ़िया के तीन सगे भाई व चाहने वाले दोस्त थे। उसके पिता की कब्र भी यही थी। उसके छोटे – छोटे भतीजे – भतीजीयाँ मासूमियत से उससे पूछते कि वे भारत में क्यों रहती है जहां वे नहीं आ सकते।

7. कस्टम के बारे में वे क्या बताती है?

उत्तर: – लेखिका कस्टम के बारे में बताती हैं कि सरहद पर नोकदार लोहे की छड़ों का जंगला कस्टम कहलाता है।

8. सफ़िया ने नमक की पुड़िया कस्टम अधिकारी के सामने क्यों रख दी?

उत्तर: – सफ़िया प्यार के तोहफे को चोरी से नहीं ले जाना चाहती थी। इसलिए उसने नमक की पुड़िया कस्टम अधिकारी के सामने रख दी।

9. कस्टम अधिकारी ने क्या किया?

उत्तर: – कस्टम अधिकारी ने सफ़िया की सारी बातें सुनी और पुड़िया को दोनों हाथों से उठाकर अच्छी तरह लपेटकर सफ़िया के बैग में रख दिया।

AHSEC Class 12 Chapterwise Hindi नॉट्स के लिए निचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करे:

1. दिन जल्दी – जल्दी ढलता है  हरिवंश राय बच्चन

2. कविता के बहाने – कुंवर नारायण

3. कैमरे में बंद अपाहिज – रघुवीर सहाय

4. सहर्ष स्वीकारा – गजानन माधव मुक्तिबोध

5. उषा – कवि शमशेर बहादुर सिंह

6. कवितावली – तुलसीदास

7. रुबाइयाँ – फ़िराक़ गोरखपुरी

8. छोटा मेरा खेत – उमाशंकर जोशी

9. बाजार दर्शन – जैनेंद्र कुमार

10. काले मेघा पानी दे – धर्मवीर भारती

11. चार्ली चैपलिन यानी हम सब – विष्णु खरे

12. नमक – रजिया सज्जाद जाहिर

13. शिरीष के फूल – आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी

10.”मुहब्बत तो कस्टम से इस तरह गुजर जाती है कि कानून हैरान रह जाता है?” आशय स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: – इसका अर्थ है कि प्रेम के तोहफे की कस्टम वाले जांच नहीं करते। वे प्रेम की भेंट को ऐसे प्रेम पूर्वक भेज देते हैं कानून को इसकी भनक भी नहीं लगती।

11. कस्टम अधिकारी ने किसको क्या संदेश दिया?

उत्तर: – कस्टम अधिकारी ने जामा मस्जिद की सीढ़ियों को सलाम कहा तथा सिख बीबी को प्रणाम करने को कहा।

12. ‘बाकी सब रफ्ता – रफ्ता ठीक हो जाएगा’टोपी इस कथन से कस्टम अधिकारी को क्या आशा लगती है?

उत्तर: – कस्टम अधिकारी को लगता है कि अभी तक दोनों देशों के लोग दूसरे देश को अपना वतन मानते हैं। यह भावनात्मक लगाव भी एक दिन विभाजन को समाप्त कर देगा।

13. अटारी क्या है? वहां क्या परिवर्तन हुआ?

उत्तर: – अटारी वह स्थान है जहां भारत – पाकिस्तान की सीमा मिलती है। यहां पर रेल से पाकिस्तानी पुलिस उतरती है तथा भारतीय पुलिस सवार होते हैं।

14. साफिया की समझ में क्या बात नहीं आ रही थी?

उत्तर: – साफिया कहती है कि यह पता ही नहीं चलता कि किस जगह से लाहौर समाप्त हुआ और कहां से अमृतसर शुरू हुआ। यहां भाषा, वस्त्रा, बोलचाल, तौर-तरीके, गलियाँ आदि एक जैसी थी। अत: भारत व पाकिस्तान में कोई अंतर नहीं था।

15. लेखिका किस मुश्किल के बारे में बता रही है?

उत्तर: – लेखिका बताती है कि भारत का राजनैतिक बंटवारा कर दिया है। इसके कारण दोनों देश एक – दूसरे के दुश्मन बने हुए हैं। इसी कारण दिल की दूरियां बढ़ रही है। यही मुश्किल है।

16. सफ़िया किस सोच में पड़ी थी?

उत्तर: – सफ़िया सोच में पड़ गई कि कौन – सा वतन किसका है। सुनील दास गुप्त का वतन भारत है या ढ़ाका? सिख बीबी का वतन भारत है या लाहौर? पाकिस्तान कस्टम अधिकारी का वतन पाकिस्तान है या दिल्ली?

17. लाहौर और अमृतसर के कस्टम अधिकारियों ने सफ़िया के साथ कैसा व्यवहार किया?

उत्तर: – दोनों जगह के कस्टम अधिकारियों ने सफ़िया और उसकी नमक रूपी सद्भावना का सम्मान किया। केवल सम्मान ही नहीं, उसे यह भी जानकारी मिली कि उनमें से एक दिल्ली को अपना वतन मानते और दूसरे ढाका को अपना वतन कहते हैं। उन दोनों ने सफ़िया के प्रति पुरा सद्भाव दिखाया, कानून का उल्लंघन करके भी उसे नमक ले जाने दिया। अमृतसर वाले सुनील दास गुप्त तो उसका थैला उठाकर चले और उसके पुल पार करने तक वहीं पर खड़े रहे। उन अधिकारियों ने यह साबित कर दिया कि कोई भी कानून या सरहद प्रेम से ऊपर नहीं है।

Hope You Like नमक कहानी [Namak Kahani] notes. We keep our website uodated. So, Visit our website Seemamahatoblog regularly. Also you will get chapterwise hindi notes in our website. Visit: Dynamic Tutorials and Services for AHSEC Class 11 & 12 Notes

***********

Leave a Comment

error: Content is protected !!