हिन्दी भाषा और व्याकरण Question Paper | 2021 | B.Com 3rd Sem

Dibrugarh University Hindi Question Paper

( हिन्दी भाषा और व्याकरण )

3 SEM TDC HND (CBCS) MIL (A/C)

2020 (Held in April-May, 2021)

HINDI (Modern Indian Language)

(For Arts and Commerce)

Full Marks : 80/100 Pass Marks : 32/40

Time : 3 hours

The figures in the margin indicate full marks for the questions

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर पूर्ण वाक्य में दीजिए : 1×8=8

(क) ‘भाषा’ शब्द संस्कृत की किस धातु से बना है?

(ख) भारतवर्ष की राजभाषा क्या है?

(ग) वर्गों के समूह को क्या कहते हैं?

(घ) हिन्दी में स्वर वर्णों की संख्या कितनी है?

(ङ) संज्ञा के मुख्यतः कितने भेद हैं?

(च) जो संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताए, उसे क्या कहते हैं?

(छ) रचना की दृष्टि से क्रिया के कितने भेद हैं?

(ज) ऐसे शब्द जो संस्कृत और प्राकृत से विकृत होकर हिन्दी में आए हों, वे क्या कहलाते हैं?

2. निम्नलिखित में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए : 2×4=8

(क) राष्ट्रभाषा किसे कहते हैं?

(ख) हिन्दी में स्वर कितने प्रकार के होते हैं? नामोल्लेख कीजिए।

(ग) “तत्सम’ शब्द की परिभाषा लिखिए।

(घ) वर्गों के आधार पर संधि के कितने भेद हैं? नामोल्लेख कीजिए।

(ङ) वाक्य किसे कहते हैं?

(च) संयुक्त वाक्य की परिभाषा दीजिए।

3. निम्नलिखित में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए : 4×4=16

(क) हिन्दी भाषा की चार विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।

(ख) ‘करण’ और ‘अपादान’ कारक के अंतर को सोदाहरण स्पष्ट कीजिए।

(ग) ‘उपसर्ग’ और ‘प्रत्यय’ किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।

(घ) मिश्र वाक्य किसे कहते हैं? उदाहरण देकर समझाइए।

(ङ) कारक के कितने भेद हैं? किन्हीं चार के नामोल्लेख कीजिए।

(च) निषेधवाचक वाक्य की परिभाषा उदाहरण सहित दीजिए।

4. निम्नलिखित में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए: 12×4=48

(क) भाषा की प्रकृति पर प्रकाश डालते हुए उसकी प्रमुख विशेषताओं को विस्तारपूर्वक लिखिए।

(ख) हिन्दी भाषा के विविध रूपों का उल्लेख करते हुए बोलचाल की भाषा पर प्रकाश डालिए।

(ग) संज्ञा किसे कहते हैं? इसके सभी भेदों को उदाहरण सहित लिखिए।

(घ) अर्थ के अनुसार वाक्य के कितने भेद हैं? सभी भेदों को उदाहरण सहित लिखिए।

(ङ) कर्ता के ‘ने’ चिह्न का प्रयोग कहाँ होता है और कहाँ नहीं होता है? विस्तारपूर्वक इनके नियमों को लिखिए।

(च) व्युत्पत्ति की दृष्टि से शब्दों का वर्गीकरण करते हुए इसके भेदों को सोदाहरण लिखिए।

(In lieu of Internal Assessment)

5. निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए: 10×2=20

(क) हिन्दी शब्द रचना में उपसर्गों की भूमिका को विस्तारपूर्वक समझाइए।

(ख) हिन्दी भाषा की उत्पत्ति को विस्तारपूर्वक लिखिए।

(ग) उपवाक्य के स्वरूप को स्पष्ट करते हुए इसके भेदों पर प्रकाश डालिए।

Leave a Comment

error: Content is protected !!